इस तरह इंटरनेट के इस्तेमाल से भारत में बन रहे हैं करोडपति...
आजकल जहाँ एक तरफ भारत में महंगाई अपने पैर जमा रही है वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी और जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस महंगाई के दौर मे आम आदमी की जिंदगी बहुत मुश्किल हो गयी है। कई लोग ऐसे भी हैं जो अच्छा रोजगार होते हुई भी अपनी जिंदगी बहुत मुश्किल से जी रहे हैं इसलिए आज के इस महंगाई के दौर में केवल अच्छे रोजगार से कुछ नही हो सकता है रोजगार के साथ साथ हमें अन्य साइड इनकम का साधन की खोज करनी चाहिए जिससे कि कई लोग नौकरी करने वालो से भी अच्छा पैसा कमा रहे हैं।
जैसा की आपको पता है कि रिलाइन्स जियो लॉन्च होने के बाद भारत मे नेट बहुत सस्ता हो चुका है जिसकी वजह से आज हर भारतीय के घर मे भले आज खाने को कुछ ना हो पर घर मे जितने भी मोबाइल फोन होंगे उनमे इंटरनेट जरूर होगा।
हर किसी के मोबाइल में नेट होने के कारण सुबह से शाम तक हर कोई फोन मे व्यस्त है परंतु कुछ लोग ऐसे हैं जो फोन और नेट का सही इस्तमाल करके आज घर बैठे लाखों करोड़ो कमा रहे हैं।
कैसे करें फोन का सही इस्तेमाल????
आप सभी को यह जानने की बहुत उत्सुकता होगी कि कुछ लोग कैसे फोन के इस्तेमाल से पैसे कमा रहें हैं तो जान लीजिए कि थोड़ी सी मेहनत से आप भी पैसे कमा सकते हैं।
आजकल आप सडको कस्बों शहर गाओं मे बहुत से लोगों को हाथ मे फोन लिए वीडियो बनाते देखा होगा यह आजकल बहुत अधिक प्रचलित है। लोग वह वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड कर देते हैं जिससे कुछ समय मेहनत और शबर से लोग अच्छे सब्स्क्राइबर कमा लेते हैं और धीरे धीरे अच्छे सब्स्क्राइबर और व्यूस होने पर अच्छे पैसे कमा रहे हैं।
आजकल आपने देखा होगा कि बाइक मे जाते हुए काफी लोग हेलमेट में कैमरा लगा कर वीडियो बनाते हैं इसे कहते हैं मोटो व्लागिंग। आज भारत की हर गली मे एक मोटो व्लागर आपको मिल ही जाएगा, इस तरह से आज बहुत सारे लोग लाखों की बाइको मे घूम रहें हैं और देश विदेशों में घूम रहें हैं।
इस तरह आप भी अपने सपनों को असल जिंदगी मे हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने व्लाग की शुरुआत अपने मोबाइल से भी शुरू कर सकते हैं।
कुछ दिनों से मैं देख रहा हूँ कि ब्लॉग यह एक अलग और नया प्लेटफार्म है जिस पर आप अपने विचारों और जानकारी को इंटरनेट पर दूसरों के साथ साझा करके भी पैसे कमा सकते हैं जितने अधिक लोग अपके ब्लॉग को पड़ेंगे उतने अधिक आप इस पर पैसे कमाएंगे इसकी पूरी जानकारी आपको इंटर नेट और यूट्यूब पर मिल जाएगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)