70 हजार की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर (Wroley Platina) देगी 90km की लंबी रेंज

 महंगाई के इस दौर में लॉन्च हुई बहुत सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर


धीरे धीरे पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से आजकल सभी परेशान हैं ऐसे में जरूरत है तो एक ऐसे आविष्कार की जो पेट्रोल डीजल की खपत को कम करे और टेक्नोलॉजी के युग में क्रांति पैदा कर सके। इन सब समस्याओं को देखते हुए मार्केट में दिन प्रतिदिन नए नए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स लॉन्च हो रहे हैं। नई टेक्नोलॉजी के चलते काफी अच्छे फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच हो रहे हैं परंतु सवाल यह है कि कम कीमत में एक अच्छा स्कूटर लेने के लिए आपको उनकी रेंज और फीचर्स के साथ साथ पूर्णतया जानकारी होनी आवश्यक है। इसी के चलते आपकी मदद के लिए हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं जो कि कम कीमत में अच्छे अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अच्छे और एडवांस फीचर्स देता है। Wroley Platina लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नए वर्जन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो मार्केट में लॉन्च होने के बाद लगातार अपने ग्राहकों को अच्छे रिस्पांस दे रहा है लेकिन हाल ही में कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च किया है जो काफी शानदार है और आकर्षक कीमतों के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा।



आकर्षक डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स


आजकल देखादेखी के चलते अच्छे फीचर्स के साथ साथ अगर आपके टू व्हीलर्स में अच्छा और आकर्षक लुक भी काफी मायने रखता है। और लुक तो केवल दिखावे के लिए परंतु सबसे महत्वपूर्ण है ग्राहक की सेफ्टी। सेफ्टी बहुत इंपोर्टेंट है क्योंकि अन्य व्हीकल्स की तुलना में टू व्हीलर में अधिक दुर्घटना होने की संभावना होती है इसलिए सेफ्टी फीचर्स पर कंपनी को विशेष ध्यान देना चाहिए।

कंपनी ने Wroley Platina Electronic Scooter मैं ग्राहकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए विशेष सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक डिजाइन का इस्तेमाल किया है। बाहरी तौर पर इन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर को विशेष 3 लेयर से डिजाइन किया है जो अलग-अलग कलर कंबीनेशन के साथ उपलब्ध है। गजब की डिजाइन और मॉडिफिकेशन के साथ कंपनी ने Wroley Platina Electronic Scooter मैं आकर्षक लाइटिंग ग्लास और LED का इस्तेमाल स्कूटर की फ्रंट डिजाइन में किया है।



Wroley Platina रेंज और टॉप स्पीड


Wroley platina एक कम कीमत में अच्छे फीचर्स देने वाली स्कूटर है। कम कीमत होने के बावजूद यह 90km तक की रेंज देता है और यह आपके छोटे छोटे सफर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ज्यादा लंबे सफर के लिए फायदेमंद नहीं होगा । यह आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने में देर कर सकता है क्योंकि इसकी टॉप स्पीड केवल 30km की है। यह स्पीड केवल छोटे सफर के लिए ही अच्छी साबित होगी।


Wroley Platina Electric scooter features


इस आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने बहुत सारे फीचर्स का इस्तेमाल किया है जैसे डिजिटल ट्रिप मीटर, एंटी थेफ्ट अलार्म, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल फ़्यूल गाँज और ट्यूबलेस टायर । बेटर सेटिंग कंफर्ट के लिए इस स्कूटर में 24 इंच सीट का इस्तेमाल हुआ है जिस पर आप अपने साथ 30 किलो तक के भारी सामान को आसानी से ले जा सकते हैं। यदि इस स्कूटर के ब्रेक की बात की जाए तो कंपनी ने फ्रंट पहिए के लिए डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए के लिए ड्रम ब्रेक का उपयोग किया है जो इस स्कूटर को आधुनिक बनाता है।



Wroley Platina Electronic Scooter Price and offer


अलग-अलग कलर कंबीनेशन और वैरीअंट में आने वाला यह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर मार्केट में 74000( एक्स शोरूम) के दाम में उपलब्ध है। वहीं अगर इस की ऑन रोड कीमत की बात करें तो यह 77 हजार के आसपास है। इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर को दिल्ली राज्य से खरीदने पर आपको अतिरिक्त ऑफर और डिस्काउंट के साथ सब्सिडी का लाभ मिल जाएगा।

Previous Post Next Post