बजाज NS200
बजाज ऑटो के बारे में टू भारत का हर व्यक्ति भलीभांति परिचित है। बजाज की कमाल और दमदार बाइकें तो सभी ने देखी भी होंगी और लगभग सभी ने चलाई भी होंगी।
आज हम बजाज की ही एक काफी दमदार बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बजाज NS200 के नाम से जानी जाती है। यंग बाइकर्स में काफी विख्यात और पसंद किए जाने में यह बाइक काफी टॉप पर है।
![]() |
बजाज NS200 की शुरुआत
हम बजाज NS200 की बात कर रहे हैं तो बता दूं कि बजाज NS200 को दिसंबर 2012 में लॉन्च किया गया था। शुरुआत में बजाज NS200 को बजाज 200NS नाम से लॉन्च किया गया जब 2017 में इस बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेंस में चेंज किया गया तो इस बाइक के नाम को भी अपग्रेड कर 200NS से NS200 कर दिया गया। आज 200cc बाइक्स की लिस्ट में काफी विख्यात इस बाइक के बारे में सभी भलभंति जानते ही हैं। प्रेजेंट टाइम में TVS की Apache RTR 200 4V और KTM duke 200 इस बाइक की सबसे बड़ी प्रतियोगी हैं।
बजाज NS200 का लुक और डिजाइन
बजाज NS200 एक स्पोर्ट्स लुक वाली बाइक है और भारत में इसके लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।इसकी लुक और परफॉर्मेंस की वजह से इसे अन्य नाम जैसे स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल और wolf से भी जाना जाता है। इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपराइट सीटिंग पोजीशन दिया गया है। इस बाइक में लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ सिंगल सिलेंडर, फोर स्टोक और ट्रिपल स्पार्क इग्निशन दिया गया है। इसमें प्रेस स्टील का परिधिक फ्रेम और बॉक्स सेक्शन स्विंगआर्म है। इसके साथ अंडर बेली एक्जॉस्ट और नाइट्रॉक्स चार्ज्ड मोनो शोक सस्पेंशन इसके लुक को और बेहतर बनाते हैं।
बजाज NS 200 के फीचर्स और टॉप स्पीड
बजाज NS 200 2012 में लॉन्च हुई थी और आज भी इंडियन मार्केट में इसकी अच्छी पकड़ है तो उसका मेन कारण है इसके शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस। यह बाइक स्ट्रीट फाइटर लुक से साथ इसे अपना क्लास भी बनाती है। बात करें इसके इंजन की तो इसमें 199.5cc (12.17 cu in) के साथ सिंगल सिलेंडर लिक्विड कोल्ड इंजन दिया गया है।
इसमें 72mm×49mm stoke, compression ratio 11:1:1 ,24.5 ps @ 9500 की पावर, 3 CDI triple spark, 6 स्पीड गियर्स, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क with एंटी फ्रिक्शन बस और rear में मोनो शोक सस्पेंशन के साथ नाइट्रॉक 7 स्टेप adjustable, ब्रेक- Front: petal disc with bybre double piston floating caliper and also available in ABS
Rear: petal disc with bybre single piston floating caliper, front wheel- 100/80-17 tubeless और rear wheel 130/70-17 tubeless wheelbase 1363mm (53.7in) seat height 805mm मिलता है।
बात करें इसकी टैंक कैपेसिटी की तो 12 ltr ki टैंक के साथ 35km/ltr का माइलेज सिटी में और 40km/ltr का माइलेज हाईवे में देती है और कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 149km/hr claim की गई है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)