,नए अवतार में धूम मचाने को दुबारा लॉन्च होने जा रही है Yamah RX 100 इस बाइक के नए फीचर्स होंगे बहुत आकर्षक

दिलों पर राज करने दुबारा लॉन्च की जाएगी Yamha RX 100



 यूं तो बाजार में हर दिन नई नई बाइक्स लॉन्च होती रहती हैं। हर बाइक की अपनी अलग पहचान होती है परंतु कुछ बाइक्स अपनी एक अलग पहचान बना देती हैं। आज ऐसी ही एक बाइक के बारे में बताते हैं जो कि एक समय में टू व्हीलर मार्केट में राज किया करती थी। उस बाइक का नाम था Yamaha RX 100. उस समय इस बाइक को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता था। वहीं आज भी कई लोग इसके दीवाने हैं। 90 के दशक में यह सबसे चर्चित और लोकप्रिय बाइक हुआ करती थी। इसका लास्ट मॉडल 1996 में आया था परंतु आज भी कुछ लोग इसे मोडिफाई करके चला रहे हैं। उस समय के हिसाब से इस बाइक में बहुत पावरफुल 2 स्ट्रोक इंजन ऑफर करती थी। रफ्तार के मामले में यह बाइक अच्छी अच्छी बाइक्स को टक्कर देती थी।


1985 se 1996 के समय में बाइक मार्केट पर राज करने वाली बाइक का  कुछ ही समय में कंपनी ने प्रोडक्शन बंद कर दिया था। Yamaha RX 100 के दीवानों के लिए अच्छी खबर यह है की कंपनी Yamaha RX 100 को दुबारा लॉन्च करने वाली है। इस बाइक का इंतजार बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। कंपनी इसके नए लुक और नए फीचर्स पर काम कर रही है  इस बाइक से प्रभावित लोगो के लिए बहुत जल्दी इसके लॉन्च होने की खबर मिलने वाली है वो भी बिल्कुल नए अवतार और नए फीचर्स के साथ।


कंपनी ने इसके लुक पर काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों से खबर मिली है कि इस बाइक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कंपनी राउंड हैडलैंप के साथ राउंड टेललैंप और इसके साथ ही मैच होने के लिए राउंड शेप में ही इंडिकेटर भी लगाने जा रही है



Bullet को भी मात देगी नई Yamaha RX100 look और mileage होगा जबरदस्त


कंपनी नई RX 100 ke engine ko 2 stroke की जगह  4 stroke में अपडेट करने वाली है जिससे इस बाइक की पावर इतनी बढ़ जाएगी कि yamaha RX 100 bullet को भी अपनी लुक और पावर से मात देने वाली है। कंपनी द्वारा बताया जा रहा है कि इस बाइक में माइलेज भी अच्छा मिलने वाला है। 



New Yamaha RX 100 के new features


नए Yamaha RX100 बाइक में होंगे कई बेहतरीन फीचर्स कंपनी अपनी इस बाइक के फीचर्स को भी अपडेट करेगा। जिससे कि ये आज के समय मे बाजार में मौजूद बाइक्स को टककर दे सके। इसमें कंपनी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर और डिजिटल ओडोमीटर जैसे फीचर्स दे सकती है।


वहीं कंपनी इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही यूएसवी चार्जिंग पोर्ट जैसे हाईटेक फीचर्स भी ऑफर कर सकती है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसे 2023 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसके कीमत की बात करें तो कंपनी इसे 80 हजार रुपये के एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतार सकती है।



Previous Post Next Post